बेगुसराय, फरवरी 24 -- बेगूसराय। जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत व मध्यस्थता अभियान 2.0 विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संजीत कुमार ने की। आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बृजेंद्र कुमार ने कहा की आने वाले समय में लोक अदालत के बिना मुकदमों का निपटारा संभव नहीं होगा। ऐसे में सुलह के माध्यम से ही मामलों का निपटारा हो सकेगा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम राज नारायण निगम ने कहा की मेडिएशन के माध्यम से मुकदमों का निपटारा तुरंत हो सकता है। अपर जिला एवं क्षेत्र न्यायाधीश द्वितीय संजय कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए पक्षकारों को यह बताना होगा...