बलरामपुर, दिसम्बर 10 -- श्रीदत्तगंज। 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार करने के लिए वाहनों का भ्रमण जारी है। लोक अदालत का प्रचार रहा वाहन उतरौला पहुंचा। जहां पर सिविल जज उतरौला योगेश चौधरी व अपर सिविल जज उतरौला सिद्धान्त सोलंकी ने पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। ललिता मिश्रा ने अधिवक्ताओं व वादकारियों का प्रचार सामग्री का वितरण किया। अधिवक्ता संघ उतरौला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने वाहन का स्वागत करते हुए इस प्रयास को मुकदमे के निस्तारण में सार्थक कदम बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...