औरंगाबाद, जून 3 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष पद का प्रभार पूर्व प्रधान जिला जज अशोक राज ने ग्रहण किया। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि स्थाई लोक अदालत बोर्ड, औरंगाबाद के अध्यक्ष ने विधिक सेवा प्राधिकार का निरीक्षण कर अभिलेखों की जानकारी ली। जन कल्याण का कार्य सुगमता से करने में विश्वास जताया। प्रभारी सचिव न्यायधीश दीवान फहद खां उपस्थित थे। स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने पर लोक अभियोजक पुष्कर अग्रवाल, स्पेशल पीपी कुमार योगेन्द्र नारायण सिंह, शिवलाल मेहता, परवेज अख्तर, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय, महासचिव जगनरायण सिंह, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, महासचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...