गोपालगंज, फरवरी 21 -- गोपालगंज। विधि संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोपालगंज के तत्वावधान में आगामी 14 मार्च को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर शनिवार को प्राधिकार के सचिव अनूप कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में विभिन्न प्रखंडों के बीपीआरओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम कचहरियों में लंबित पूर्व व न्यायालयों द्वारा स्थानांतरित सुलहनीय आपराधिक वादों को लोक अदालत में निपटारे के लिए अधिकाधिक वादों को चिह्नित करने तथा चिन्हित वादों में स्थानीय स्तर पर पक्षकारों के बीच लगातार प्री-सीटिंग कर वादों को निष्पादन योग्य तैयार करने का निर्देश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...