कौशाम्बी, सितम्बर 10 -- जनपद न्यायालय में 13 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और अपर जनपद न्यायाधीश पूर्णिमा प्रांजल ने बताया कि इसमें न्यायिक व्यवस्था से जुड़े पक्षकारों को विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े अधिकारों से संबंधित किसी भी प्रकार के लाभ के लिए इच्छुक व्यक्ति सीधे उनके कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। लोक अदालत की सफलता के लिए जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को भी प्राधिकरण की सदस्य अंजना द्विवेदी ने गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार किया। अन्य सदस्य मनीषा दिवाकर, ओमप्रकाश, कृष्णा कपूर, ज्योत्सना सोनकर, ममता देवी, निलेश कुमार ने भी गांव-गांव जाकर पोस्टर-पंफ्लेट व बैनर बांटकर लोगों को बताया कि लोक अदालत में क्या-क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.