कोडरमा, अगस्त 31 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत सह मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी ने किया। इस अवसर पर तिवारी ने कहा कि "लोक अदालत किसी परिचय की मोहताज नहीं है, इसकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। यहां दिए गए फैसले दोनों पक्षों की जीत माने जाते हैं और कोई भी पक्ष इसे थोपा हुआ महसूस नहीं करता। लोक अदालत शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय प्रदान करने का सशक्त माध्यम है।" उन्होंने बताया कि लोक अदालत के फैसले अंतिम होते हैं और इनके विरुद्ध अपील की कोई गुंजाइश नहीं रहती। यही कारण है कि यहां बढ़ती भीड़ इसकी लोकप्रियता का परिच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.