आरा, मार्च 8 -- -सिविल कोर्ट परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से साल की पहली लोक अदालत लगी -लोक अदालत में 1351 मामलों का किया गया निपटारा, चार करोड़ से अधिक राशि का समझौता आरा, संवाददाता। लोक अदालत में 25 साल पुराने मामले का निपटारा हुआ तो संबंधित पक्ष का चेहरा खुशी से खिल उठा। लोक अदालत के बेंच नंबर पांच के माध्यम से 25 साल पुराने मुकदमे के तीन अभियुक्तों की ओर से कंपाउंडिंग राशि जमा करने के बाद उनके मुकदमे को समाप्त कर दिया गया। सपन ठाकुर और रफीक ने दस-दस हजार और अनिल कुमार सिंह ने चार हजार रुपये की कंपाउंडिंग राशि जमा की। मामला उदवंतनगर थाने से संबंधित था। वहीं आरा नगर थाने के बिजली चोरी से संबंधित वर्ष 2001 के मामले को खत्म किया गया। इसके लिए भरत सिंह ने चार हजार रुपये जमा किया। इसके अलावा बिजली चोरी के मामले में ही वर्ष 2005...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.