बेगुसराय, दिसम्बर 4 -- बरौनी। केंद्रीय कमेटी आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोशिएशन के आह्वान पर लोको रनिंग कर्मियों के लंबित मांगों को लेकर दो दिसंबर से शुरू हुए लगातार 48 घंटे का उपवास कार्यक्रम गुरुवार को इंकलाबी नारेबाजी के साथ समाप्त हो गया। इस दौरान लोको रनिंग स्टाफ अपनी मांगों को लेकर भूखे रहकर ट्रेनों का परिचालन किया। शाखा सचिव कॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि रनिंग कर्मियों की भूख हड़ताल आंदोलन रंग लाएगा। अगर रेल प्रशासन द्वारा मांगें पूरी नहीं की गई तो आगे आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा। मौके पर जोनल कमेटी के नेता कॉम संजय सिंह, जनवादी नेता विनीत भाव, शाखा कार्यकारी अध्यक्ष कॉम मदनलाल, संयुक्त सचिव बिपिन कुमार, संजय, अंजनी कुमार, राजेश, सुधीर वर्मा, मनु पासवान, सुनील मंडल, संजीव आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...