समस्तीपुर, दिसम्बर 3 -- समस्तीपुर। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की ओर से समस्तीपुर मंडल में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुरू किया गया सामूहिक उपवास बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मंडल के सभी लोको पायलट ड्यूटी के दौरान भूखे रहकर ट्रेनों का संचालन कर रहे हैं। लोको पायलट अपने विश्राम समय से कुछ पल निकालकर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सामने चल रहे आंदोलन में पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के केंद्रीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार ने की। आंदोलन के तहत समस्तीपुर मंडल के किसी भी रनिंग रूम में आज भोजन तैयार नहीं किया गया। सभी लोको पायलटों ने सामूहिक रूप से रनिंग रूम में खाना बनवाने और खाने से इनकार कर दिया है। आंदोलन से जुड़े मुख्य ज्ञापन को 4 दिसंबर को डीआरएम के माध्यम से रेल मंत्रालय को सौंपा जाएगा। आंदोलन स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.