जमशेदपुर, जुलाई 8 -- जमशेदपुर। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन द्वारा बुधवर को स्टेशन कीताडीह रोड स्थित गार्ड एंड क्रू लॉबी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। शैलेश कुमार के अनुसार लेबर एक्ट में बदलाव और केंद्रीय स्तर पर हड़ताल के समर्थन में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। एसोसिएशन ने आंदोलन को लेकर बागबेड़ा पुलिस और आरपीएफ को पत्र दिया है। इसके अलावा टाटानगर के वरिष्ठ रेल अधिकारियों को भी आंदोलन की जानकारी दी है। मालूम हो कि, केंद्रीय स्तर पर हड़ताल को राजद के अलावा विभिन्न राजनीतिक दल ने भी समर्थन दिया है। इधर जुगसलाई में हड़ताल के समर्थन में कांग्रेस समर्थकों ने बैठक का आयोजन किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...