फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 18 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। लोको दरगाह कमेटी की ओर से रोजेदारों को रोजा इफ्तार व अदब से खाना खिलवाया गया। इस मौके पर सज्जादानशीन मोहब्बत शाह की इजाजत से नायब सज्जादा नशीन शाह मुहम्मद वसीम ने मुल्क में खुशहाली की दुआ की। फतेहगढ़ स्थिति लोको दरगाह हजरत शहाबुद्दीन औलिया पर रोजा इफ्तार का एहतमाम किया गया। मगरिब की अजान होते ही सभी ने खजूर से पहले रोजा इफ्तार किया नायब सज्जादानशीन ने बताया रमजान का महीना चल रहा है इस बरकत वाले महीने में रोजेदारों को रोजा इफ्तार कराना नेकी का काम है। इस मौके पर आकिब खान, कासिम साबरी, शाहरुख खान, मुकीम खान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.