जमशेदपुर, फरवरी 9 -- रेलवे ने कर्मचारियों के सुरक्षित आवागमन के लिए टाटानगर लोको क्रॉसिंग की 17 लाइन के नीचे 70 मीटर लंबा अंडरपास बनाया है, लेकिन यह रेल कर्मचारियों की सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बन गया है। अंडरपास में हमेशा पानी जमा रहता है। अंडरपास के पानी में गिरकर कई महिला और पुरुष रेलकर्मी जख्मी हो चुके हैं। बताया जाता है कि लोको रेलवे क्रॉसिंग का फाटक ट्रेनों के आवागमन के कारण 24 घंटे में 100 बार से ज्यादा गिरता था। इससे क्रॉसिंग के दोनों तरफ जाम लग जाता था। इससे स्कूली बच्चों के साथ अन्य रेलकर्मी दिनभर फंसते थे। साथ ही बीमार को अस्पताल ले जाने में परेशानी होती थी। 40 वर्ष से स्थानीय लोग लोको क्रॉसिंग के नीचे अंडरपास बनाने की मांग कर रहे थे। रेलवे ने 2019 में लोको क्रॉसिंग के नीचे अंडरपास बनाने को मंजूरी दी, जिससे जून 2025 से लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.