चंदौली, फरवरी 14 -- पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लोको शेड के पास शनिवार को खरपतवार में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड के मुगलसराय प्रभारी मुन्नी सिंह ने बताया कि अज्ञात कारणों से आग लगी थी। इससे कोई जनहानि नहीं है। आग पर काबू पा लिया गया है। आग बुझाने के बाद आसपास के लोगों ने राहत के सास ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...