सुल्तानपुर, अप्रैल 22 -- धनपतगंज। विकास खण्ड में लोकेश द्विवेदी को अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी बनाया गया है। वे विकास खण्ड के ही लोहंगी अंतर्गत खरिकहिया गांव के निवासी हैं। विकास खण्ड का मूल निवासी होने के कारण भरसड़ा समेत कई गांव के प्रधानों के खासमखास बनने के चक्कर मे ग्रामीणों ने कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी, जिसके चलते उनका स्थानांतरण धनपतगंज विकास खण्ड से दूर कर दिया गया था। मंगलवार को उपायुक्त श्रम रोजगार ने उनको धनपतगंज में पुनः तैनाती का पत्र जारी किया है। साथ ही धनपतगंज में इसी पद पर तैनात मृतुन्जय कुमार को मोतिगरपुर भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.