हमीरपुर, जनवरी 7 -- लोकेशन लेकर निकाले जा रहे मौरंग-गिट्टी से भरे तीन ट्रकों को एआरटीओ और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण कर पकड़ लिया। इन ट्रकों पर तीन लाख रुपए का जुर्माना ठोंका गया है। बता दें कि लोकेटरों के खिलाफ गत माह अभियान चलाया गया था, जिसके ठंडा पड़ते ही लोकेटर फिर से सक्रिय हो गए हैं। जनपद में ओवर लोडिंग और अवैध खनन को लेकर प्रशासन की सख्ती के बावजूद इस पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पाई है। पूर्व में लोकेटरों के विरुद्ध अभियान चला था। जिसके बाद से कुछ समय तक सड़कों से लोकेटर गायब हो गए थे, लेकिन अब फिर से लोकेटरों के सक्रिय होने से ओवरलोड वाहनों की निकासी शुरू हो गई है। ऐसे वाहनों में एमएम 11 भी नहीं होती है। मंगलवार की देर शाम कानपुर-सागर नेशनल हाईवे 34 पर अचानक एआरटीओ अमिताभ राय एवं खनिज इंस्पेक्टर उमाकांत की टीम ने चेकिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.