उरई, फरवरी 5 -- उरई। जिले में ओवरलोड बालू भरे ट्रकों को बिना किसी चेकिंग के पार कराने के लिए अधिकारियों की लोकेशन आउट करने वाले चार लोगों को एआरटीओ, खान निरीक्षक व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है जो वाट्सएप ग्रुप बनाकर लोकेशन का गोरखधंधा कर रहे थे। पकड़े गए चारों अभियुक्त खुद के ट्रक भी चलवाते हैं। इन चारों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। एआरटीओ की तहरीर पर उरई कोतवाली में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। बुधवार रात को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रथम दल राजेश कुमार वर्मा और खान निरीक्षक कुलदीप कुमार कोतवाली उरई पुलिस के साथ हाईवे ब्रिज के आगे ओवरलोड उप खनिज लदे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान राठरोड उरई की ओर से कुछ लोग कार व मोटरसाइकिल से टीम का पीछा करते आ रहे थे। इसका एहसास होने पर...