फतेहपुर, दिसम्बर 15 -- फतेहपुर। मौरंग वाहनों के अवैध परिवहन के लिये लोकेशन और एंट्री के काम में संलिप्त ढाबा संचालकों की मुशीबतें बढ़ना तय है। सोमवार को पुलिस, राजस्व, आबकारी, खनन और आरटीओ विभाग की संयुक्त टीमों ने बेरागढ़ीवा स्थित दबंग होटल, रंगबाज और बहुआ स्थित पार्थ ढाबा में छापेमारी की। ढाबों के अंदर से बाहर तक टीमों ने जांच की। इसके बाद ढाबों की जमीन की पैमाइश की गई। रंगबाज ढाबा संचालक का नाम प्रकाश में आ गया है। संचालक फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें रवाना है। एसटीएफ द्वारा बीते 11 नवंबर को थरियांव थाने में दर्ज कराए गए मुकदमें की विवेचना के क्रम में करीब 25 नाम प्रकाश में आये हैं। प्रकाश में आये दबंग होटल के संचालक रीलबाज विकास पटेल को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की। बहुआ स्थित पार्थ ढाबा संचालक ...