फतेहपुर, दिसम्बर 16 -- फतेहपुर। एसटीएफ द्वारा बीते 11 नवंबर को किए गए खुलासे के बाद सक्रिय लोकेटर गिरोह के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। लोकेटर ढाबा संचालको की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपित लोकेटरों के मोबाइल फोन का करीब दो साल पुराना कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और डेटा खंगालना शुरु कर दिया है। जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है, ताकि गिरोह की पूरी नेटवर्किंग और काम करने के तरीके का खुलासा किया जा सके। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लोकेटरों के मोबाइल नंबरों से किन-किन लोगों से नियमित संपर्क रहा है, इसकी सूची तैयार की जा रही है। खास तौर पर उन संदिग्धों को चिन्हित किया गया है, जो रोजाना या बार-बार लोकेटरों से बातचीत करते थे। ऐसे सभी लोगों से जल्द ही पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे महज संपर्क में थे या फिर किसी ...