फतेहपुर, दिसम्बर 3 -- फतेहपुर। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद सदर कोतवाली में खनन निरीक्षक की तहरीर पर लोकेटरों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमें की विवेचना शुरु हो गई है। बुधवार को विवेचक ने एआरटीओ दफ्तर पहुंच मुकदमें में नामजद गाड़ियों की डेटा निकलवाया है। वहीं मुकदमें में नामजद एक ढाबा संचालक के उज्जैन में छिपे होने की आशंका पर पुलिस की एक टीम रवाना हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ढाबा संचालक फोन बंद किये हुए है। पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र से संचालक की लोकेशन पता कराई है। बीते 11 नवंबर की रात एसटीएफ लखनऊ की टीम ने थरियांव थाने में अवैध परिवहन और एंट्री के सिंडीकेट का खुलासा करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें एक लोकेटर और ट्रक चालक को एसटीएफ ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई थी। इस मुकदमें में आरटीओ का चालक,...