गौरीगंज, जनवरी 1 -- अमेठी। लोकीपुर-गरथोलिया संपर्क मार्ग की हालत बदहाल बनी हुई है। सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के बाद बने गड्ढों में पानी भर जाने से दोपहिया और चारपहिया वाहन फिसल रहे हैं। आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग उदासीन बना हुआ है। इस मार्ग से दर्जनों गांवों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...