मथुरा, फरवरी 1 -- गोवर्धन। कस्बा के दसविसा स्थित मुकुट मुखारबिंद मंदिर में उत्तर प्रदेश लोकायुक्त एवं व्यायमूर्ति संजय मिश्र ने पहुंचकर गिरिराज प्रभु के दर्शन किए और मनौती मांगी। इसी दौरान पप्पू पुजारी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस अवसर पर मंदिर रिसीवर कपिल चतुर्वेदी ने लोकायुक्त संजय मिश्र को गिरिराज प्रभु का स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, वहीं डीग रोड हनुमान बाग पर भण्डारे में भाग लिया। सीयाराम दास महाराज से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में श्रीजी पीठाचार्य मनीष बाबा, जैकी शर्मा, चंद्र विनोद कौशिक, सुनील, मुरारी मास्टर, मनोज शर्मा सहित अनेक मंदिर सेवक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...