बदायूं, फरवरी 11 -- बदायूं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला प्रबंधक भ्रष्टाचार सहित तमाम मामलों में गंभीर शिकायत में फंसे हुए चल रहे हैं। वर्ष 2019 से जांच चल रही है। इसी बीच नये भ्रष्टाचार के मामले सामने आये और फिर मामला लोकायुक्त तक पहुंचा। जिसकी जांच सीडीओ सहित कमेटी कर रही है। लोकायुक्त की जांच के बीच भी बार-बार शासन को शिकायत की गई। जिस पर मिशन निदेशक ने बड़ा निर्णय लिया है और जिला मिशन प्रबंधक को हटा दिया है। मंगलवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल के निर्देशन में महा प्रबंधक मानव संसाधन सुधा यादव ने आदेश जारी किया है। जिसमें कहा कि तत्काल प्रभाव से जिला कार्यक्रम प्रबंधन ईकाई के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा कर्मियों को प्रशासनिक आधार पर जांच प्रचलन होने के तहत अग्रिम आदेशों तक संबद्ध किया जाता ह...