रांची, मार्च 5 -- रांची, संवाददाता। झारखंड लोकायुक्त व राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति को लेकर झारखंड चैंबर ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्राचार कर हस्तक्षेप का आग्रह किया। चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा कि झारखंड राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त सहित सभी छह सूचना आयुक्तों की नियुक्ति शीघ्र होनी चाहिए, जिससे सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत लंबित मामलों की सुनवाई शुरू हो सके और व्यापार एवं उद्योग जगत को आवश्यक प्रशासनिक सूचनाएं समय पर उपलब्ध हो सकें। इससे पहले चैंबर भवन में बैठक के दौरान सदस्यों ने कहा कि लोकायुक्त के अभाव में लगभग 3000 से अधिक भ्रष्टाचार संबंधी मामले लंबित हैं। फरवरी 2022 से किसी भी नए परिवाद पर रिपोर्ट मंगाने या समन जारी करने जैसी प्रक्रियाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं। इसी प्रकार उद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.