नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में मंगलवार को शून्यकाल के दौरान विपक्ष के सांसदों खासकर तृणमूल कांग्रेस और सपा के सांसदों ने अपने-अपने मुद्दों को उठाकर जमकर नारेबाजी की। इसके चलते सदन को दो घंटे के लिए स्थगित करना पड़ा। हालांकि, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन को चलाने के लिए सदस्यों को शांत करने की काफी कोशिश की। लोकसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल समाप्त होते ही सभा पटल पर दस्तावेज रखने के बाद शून्यकाल की शुरुआत में तृणमूल कांग्रेस से कल्याण बनर्जी और सपा के कई सांसद खड़े हो गए। उन्होंने अपने-अपने मुद्दों को उठाया। सपा के कुछ सांसद हाथों में तख्ती लिए थे, जिस पर 'सुमन की बात लिखा हुआ था। दरअसल, सपा सांसद अपने राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए बयान को लेकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जता रहे थे और उत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.