नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय बजट पर चर्चा की शुरुआत के साथ ही सत्र के आरंभ से चला आ रहा गतिरोध टूट गया। दो बार के स्थगन के बाद दोपहर बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने दिखे, लेकिन इस बार टकराव नारेबाजी का नहीं बल्कि तर्कों और आरोप-प्रत्यारोप का था। बजट चर्चा की शुरुआत कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने की। उन्होंने अमेरिका के साथ हालिया व्यापार समझौते, किसानों की स्थिति, रोजगार और असमानता जैसे मुद्दों को उठाते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा किया। इसके बाद समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार पर तीखे हमले किए, जबकि भाजपा ने बजट को 'विकसित भारत' की यात्रा का निर्णायक पड़ाव बताते हुए उसका जोरदार बचाव किया। 'दिल के खुश रखने के लिए गा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.