नई दिल्ली, मई 26 -- लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद पूर्व बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी पहली बार अमेठी पहुंचीं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जगदीशपुर क्षेत्र के पालपुर गांव पहुंची। जहां एक दिन पहले अस्थि विसर्जन के लिए रायबरेली डलमऊ घाट गए तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई थी। स्मृति ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही हर सम्भव मदद का भरोसा दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी सोमवार को लगभग साढ़े 11 माह बाद अमेठी के दौरे पर पहुंची हैं। यहां लखनऊ के रास्ते इन्हौना पहुंचने पर जिले की सीमा पर स्मृति ईरानी का जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। रविवार को जगदीशपुर के पालपुर गांव में रायबरेली अस्त विसर्जन के लिए गए तीन लोगों की डूबने से मृत्यु हो गई थी, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.