विकासनगर, मार्च 8 -- लोकसभा चुनाव के लिए अधिग्रहित किए गए वाहनों का भुगतान नहीं होने से वाहन स्वामियों में नाराजगी है। शनिवार को देवघार बावर जनजाति जीप, टैक्सी कल्याण समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर जल्द भुगतान किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में वाहन मालिकों ने बताया कि कई बार मांग करने के बाद भी भुगतान नहीं होने से उन्हें आर्थिक तंगी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। बीती 14 नवंबर को इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की गई। उसके बाद 23 फरवरी को मुख्य सेवक जनता के द्वार कार्यक्रम के दौरान भी शिकायत दर्ज कराई गई, बावजूद इसके अभी तक भुगतान संबंधी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। बताया कि दो सीधे मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचाने के बाद भी उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। भुगतान नहीं होने से वाहन स्वामियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.