जमशेदपुर, जनवरी 10 -- जमशेदपुर। पूर्व में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में 14 बार हिस्सा ले चुके मुबीन खान ने घोषणा की है कि अब वे मानव नगर निगम क्षेत्र में वार्ड सदस्य के रूप में किस्मत आजमाएंगे। उनका कहना है कि वे मेयर के चुनाव में ही हिस्सा लेते। परंतु यह सीट महिला के लिए रिजर्व कर दिए जाने की वजह से वे इसमें हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इसलिए अब उनके लिए वार्ड सदस्य के रूप में ही विकल्प बचा है। लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी आमना खान को मेयर पद के लिए चुनाव में उतरने की घोषणा की है। जुस्को श्रमिक यूनियन के पूर्व पदाधिकारी मुबीन खान पूर्व में विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में पहले दिन पहला नामांकन करने के लिए चर्चित रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.