संभल, मार्च 12 -- जनपद के ऐंचौड़ा कंबोह क्षेत्र में निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम मंदिर को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने श्री कल्कि पीठाधीश्वर को शुभकामना संदेश दिया। उन्होंने इस पावन कार्य के प्रति अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने संदेश में लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भगवान विष्णु सृष्टि के पालनहार हैं, जो हर युग में धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश हेतु विभिन्न स्वरूपों में अवतार लेकर संतुलन बनाए रखते हैं। पुराणों के अनुसार, जब इस युग में अधर्म चरम पर होगा तब भगवान विष्णु कल्कि अवतार के रूप में प्रकट होकर धर्म की पुनर्स्थापना करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री कल्कि धाम मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं होगा बल्कि, यह सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि यह मंदिर श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.