लखनऊ, जनवरी 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता लखनऊ में आयोजित 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के लिए विधान भवन में अस्थाई कक्ष बनाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कमरे के ठीक बगल में यह कक्ष बनाया गया है और इसे अंदर व बाहर फूलों से सजाया गया है। सम्मेलन के दौरान उन्हें बैठने या फिर अन्य किसी जरूरी काम के लिए एकांत की जरूरत होने पर इस कमरे को तैयार किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष सम्मेलन में जाने से पहले इसी कमरे में बैठे और कार्यक्रम शुरू होने पर विधान भवन के अंदर गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.