रांची, मई 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला रविवार (25 मई) को रांची आ रहे हैं। बतौर लोकसभा अध्यक्ष पहली बार उनका झारखंड आगमन हो रहा है। इस दौरान वे रांची और जमशेदपुर के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। ओम बिरला रविवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगे। वे बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद वे जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे। जमशेदपुर में वे लोयोला स्कूल के फैसी सभागार में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे सोनारी एयरपोर्ट से रांची के लिए रवाना होंगे। रांची में शाम पांच बजे से डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि सभागार में विभिन्न सामाजिक समूहों द्वारा उनके सम्मान में भव्य नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.