जमशेदपुर, मई 18 -- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला 25 मई, रविवार को पहली बार जमशेदपुर आएंगे। वे सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की प्लेटिनम जुबिली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। समारोह का आयोजन लोयोला स्कूल के फेसी ऑडिटोरियम में किया गया है। इस अवसर पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सांसद विद्युत वरण महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह जानकारी चैंबर के मानद महासचिव मानव केडिया ने दी। उन्होंने बताया कि समारोह में अन्य केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति की भी संभावना है। चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि यह चैंबर के निबंधन का 75वां वर्ष है और वर्तमान में इसके लगभग ढाई हजार सदस्य हैं, जो प्रत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.