प्रयागराज, मई 15 -- शहर में कई जगहों पर बुधवार की रात एबीसी केबल जलने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी में लोग घंटों बेहाल रहे। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं, फ्यूज उड़ने और केबल बाक्स में खराबी आने के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। गंगा विहार कालोनी में बुधवार रात लगभग 10:30 बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इलाकाई लोगों को फोन करने पर बताया गया कि केबल जल गई है। जिसकी मरम्मत का कार्य चल रहा है। फिलहाल देर रात करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। हड्डी गोदाम, गौसनगर, अटाला, एलनगंज मुहल्ले में भी लोकल फॉल्ट के चलते बिजली आपूर्ति ठप रही। आजाद नगर, बलुआघाट, दरियाबाद, सादियाबाद, शीशमहल, खलीफा मंडी, हिम्मतगंज, बेनीगंज इलाके में फ्यूज उड़ने के साथ ही केबल बाक्स में खराबी आ गई। जिसे विभाग ने दुरुस्...