गंगापार, जनवरी 19 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। सोमवार सुबह कौंधियारा थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया नहर किनारे एक खेत में लावारिस हालत में मिली जीवित नवजात बच्ची ने पूरे क्षेत्र की संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया। मासूम की किलकारी सुनकर खेत की ओर गई एक महिला ने जब झाड़ियों के बीच पड़ी बच्ची को देखा तो उसकी आंखें भर आईं। महिला ने बिना देर किए नवजात को गोद में उठाया और आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। समय रहते मिली जानकारी से बच्ची की जान तो बच गई, लेकिन यह घटना समाज में लोकलाज, डर और मजबूरी के पीछे छिपी सच्चाई को उजागर कर गई।जानकारी के अनुसार मवैया गांव निवासी सुनीता देवी सुबह खेत की ओर गई थीं। तभी उन्हें रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो कुल्हड़िया नहर के किनारे खेत में नवजात बच्ची पड़ी थी। सुनीता देवी ने इंसानियत दिखाते हुए बच्ची को गोद में ...