शामली, जून 1 -- समाजवादी पार्टी ने महान वीरांगना लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वी जयंती पर सपा कैम्प कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री प्रोफेसर सुधीर पंवार ने कहा कि वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर भारतीय नारी की शक्ति व मर्यादा की प्रतीक है। उन्होंने अद्भुत सूझबूझ से राज्य के कार्यों का निर्वहन किया तथा भारतीय संस्कृति की रक्षा की। ज़िलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि माता अहिल्याबाई ने अपने राज्य से बाहर भी मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों का निर्माण एवं जीर्णाेद्धार कराया। अहिल्याबाई ने उस समय हिंदू समाज में प्रचलित कुरीतियों पर्दा प्रथा व सती प्रथा का विरोध किया तथा शस्त्र एवं शास्त्रों की शिक्षा ग्रहण की तथा बहादुरी के साथ शासन किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.