देहरादून, फरवरी 24 -- 27 फरवरी से एक मार्च तक लोकभवन (राजभवन) में बसंतोत्सव होने जा रहा है। इसके लिए मंगलवार को पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। ट्रैफिक प्लान 27 फरवरी से एक मार्च तक बसंतोत्सव चलने तक लागू रहेगा। ट्रैफिक प्लान लागू करने से पहले मंगलवार को एसपी सिटी प्रमोद कुमार और एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण भी किया। बसंतोत्सव का ट्रैफिक प्लान - राजपुर रोड की ओर से जाने वाले वाहन दिलाराम चौक, न्यू कैंट रोड होते हुए एनेक्सी तिराहा पर सवारों को ड्राप कर 8 जीआर मैदान में पार्क होंगे। यह पार्किंग फुल होने पर आरटी ग्राउंड में भी वाहन पार्क होंगे। पार्किंग स्थल से लोकभवन गेट के पास तक शटल सेवा चलेगी। - गढ़ी कैंट की ओर से आने वाले वाहन वाटिका तिराहा से महिंद्रा ग्राउंड में पार्क किया जाएंगे। यहां से शटल ...