हरिद्वार, फरवरी 14 -- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 16 फरवरी को प्रस्तावित लोकभवन घेराव को सफल बनाने के लिए ज्वालापुर क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। गुघाल रोड पांडेवाला स्थित पूर्व नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी के घर पर बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। पूर्व दर्जाधारी संजय पालीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है। लूट और हत्या की वारदात बढ़ रही हैं। इसके विरोध में कांग्रेस ने लोकभवन घेराव का निर्णय लिया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी और पूर्व विधायक प्रत्याशी राजवीर चौहान ने कहा कि अफसर आम जनता की सुनवाई नहीं कर रहे। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल और पूर्व नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है। इस बैठक में पूर्व सांसद...