हरिद्वार, फरवरी 10 -- 16 फरवरी को प्रस्तावित लोकभवन कूच को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रणनीति बनाई। इस बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता सोम त्यागी ने की, जबकि संचालन मनोज सैनी ने किया। पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल और पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है। महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार विफल रही है। पूर्व राज्यमंत्री मकबूल कुरैशी, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रवीश भटीजा और पूर्व महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडेय ने कोटद्वार की घटना और मुख्यमंत्री के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार प्रदेश में नफरत का माहौल बना रही है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, विकास चंद्...