सहारनपुर, दिसम्बर 31 -- लोकबंधु राज नारायण की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देशानुसार अंबाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर समाजवादी चिंतक व पूर्व केंद्रीय मंत्री लोक बंधु राज नारायण के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि लोकबंधु राज नारायण समाजवाद के सच्चे चिंतक थे, जिन्होंने जीवनभर अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष किया। कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रतन यादव ने कहा कि उन्होंने आज़ादी के आंदोलन में अहम भूमिका निभाई और डॉ. राम मनोहर लोहिया के आदर्शों पर चलते हुए आंदोलन किया। महानगर विधानसभा अध्यक्ष काशिफ अल्वी व वरिष्ठ नेता मुस्तकीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.