बलिया, नवम्बर 23 -- बलिया। लोहिया संस्थान एवं लोकतंत्र सेनानी ने संयुक्त रूप से रविवार को सोबईबांध स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. वृंदावन मिश्र स्मृति परिसर में लोकबंधु राजनारायण की जयंती पर स्मृति सभा का आयोजन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। द्विजेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि संघर्षों के नायक लोकबंधु राजनारायण 1942 से जीवन के अंतिम क्षण तक अन्याय एवं जुल्म का प्रतिरोध करते रहे। कहा कि लोकबंधु कहा करते थे कि गरीबों को रोटी मिले तो उनकी जान भी सस्ती है। ऐसे महापुरुष के व्यक्तित्व-कृतित्व को अपनाने से ही अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान होगा। इस मौके पर अजय बहादुर सिंह, निर्भय नारायण सिंह, शिवशरण तिवारी, संतोष कुमार शुक्ल, देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी, राजऋषि सिंह, सिद्धेश्वर नाथ यादव, रवि मिश्र,...