लखनऊ, दिसम्बर 14 -- लखनऊ, संवाददाता। लोकबंधु राजनारायण संयुक्त अस्पताल में लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति के सहयोग से रक्तदान शिविर लगा। शुभारंभ लोकबंधु की निदेशक डॉ. संगीता गुप्ता एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में 44 लोगों ने रक्तदान किया। सभी को प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम में सीएमएस डॉ. राजीव कुमार दीक्षित, एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. पीसी तिवारी, श्रीप्रकाश उपाध्याय, आरके पांडेय, उपेंद्र, विपिन, धनंजय, नीतू भारती, राज बहादुर, सुनीता, आशीष, सुनील दास आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...