लखनऊ, फरवरी 3 -- फोटो----- लखनऊ, संवाददाता। आशियाना के लोकबंधु अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर लगा। लोकबंधु के सीएमएस डॉ. राजीव कुमार दीक्षित, एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी और अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग उप्र. के सदस्य सतेंद्र कुमार बारी ने शिविर का उद्घाटन किया। एमएस डॉ. अजय शंकर ने बताया कि शिविर में 16 लोगों का पंजीकरण हुआ, जिसमें 12 लोगों का रक्तदान हो सका। रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र, डोनर कार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. पीसी तिवारी, एसपी उपाध्याय, आरके पांडेय, विपिन, राज बहादुर, नीतू, सुनीता, सुनील, आशीष, अमित, सुनील उपाध्याय, प्रमोद कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...