लखनऊ, जुलाई 25 -- लखनऊ, संवाददाता। आशियाना के लोकबंधु अस्पताल को लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट संचालन का लाइसेंस मिल गया है। लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी न होने से प्लांट करीब तीन माह से बंद पड़ा हुआ था। लोकबंधु के अफसरों का दावा है कि एक माह में प्लांट का संचालन कर ऑक्सीजन की आपूर्ति वार्डों में होने लगेगी। लोकबंधु अस्पताल में 300 से अधिक बेड पर मरीजों को इलाज दिया जाता है। यहां ओपीडी के अलावा इमरजेंसी का संचालन 24 घंटे किया जा रहा है। अस्पताल में आईसीयू और वेंटिलेटर का संचालन कर मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। यहां कई गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखने की जरूरत पड़ती है। अभी तक लोकबंधु में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगा है। उसके जरिए ही वार्डों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाती रही है, लेकिन कई बार ऑक्सीजन जनरेटर खराब होने से ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.