लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, संवाददाता। लोकबंधु अस्पताल में फ्रैक्चर मरीजों का नि:शुल्क इंप्लांट शुरू कर दिया गया है। यह सुविधा देने वाला लोकबंधु प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल है। अभी तक अस्पताल में आयुष्मान या बीपीएल कार्ड धारकों को नि:शुल्क इंप्लांट किया जा रहा था, जबकि दूसरे मरीजों को इंप्लांट के लिए स्टेनलेस स्टील रॉड या प्लेट (एसएस) के लिए शुल्क चुकाना पड़ता था। लोकबंधु के एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि अस्पताल में फ्रैक्चर मरीजों को नि:शुल्क इंप्लांट की सुविधा 15 जनवरी से शुरू की गई है। अस्पताल की निदेशक रहीं डॉ. संगीता गुप्ता, सीएमएस डॉ. राजीव दीक्षित के प्रयासों से इस सुविधा को शुरू करने में काफी सहयोग मिला। निदेशक डॉ. संगीता गुप्ता शनिवार को रिटायर हो गई हैं। उन्हें स्टॉफ ने समारोह में विदाई दी। एमएस डॉ. अजय शंकर ने बताया कि कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.