लखनऊ, दिसम्बर 8 -- कानपुर रोड पर एक मॉल के पास स्थित निजी अस्पताल की एंबुलेंस से फाइनेंस कर्मचारी का शव लोकबंधु अस्पताल में एंबुलेंस चालक और उसका साथी फरार हो गया। घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। लोकबंधु अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची कृष्णा नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की है। युवक की शिनाख्त उसकी जेब से मिले मोबाइल व अन्य सामान से हुई। कृष्णा नगर पुलिस ने कई फुटेज के आधार पर निजी एंबुलेंस की फोटो जारी की है। बारा बिरवा स्थित निजी अस्पताल में सोमवार सुबह ऑटो से इलाज कराने पहुंचे युवक की अचानक हालत बिगड़ गई। निजी अस्पताल के कर्मचारियों ने अपनी एंबुलेंस से युवक को लोकबंधु अस्पताल भेज दिया। एंबुलेंस चालक व उसका सहयोगी युवक को लोकबंधु की इमरजेंसी में स्ट्रेचर पर लिटाकर फरार हो गए। इमरजेंसी के कर्मचारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.