लखनऊ, अप्रैल 16 -- गंभीर मरीजों के लिए आईसीयू और वेंटिलेटर के लिए इंतजार करना होगा। क्योंकि अग्निकांड में सबसे ज्यादा नुकसान आईसीयू व वेंटिलेटर यूनिट को हुआ है। काफी उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा है। लिहाजा आईसीयू-वेंटिलेटर यूनिट में मरीजों की भर्ती शुरू करने में कम से कम दो सप्ताह का वक्त लग सकता है। अधिकारियों ने सीटी स्कैन और एक्सरे जांच आदि भी जल्द ही शुरू करने का दावा किया है। फिजियोथेरेपी समेत दूसरी यूनिट भी चालू करने की कवायद शुरू कर दी गई है। दूसरा तल सील आग की घटना के बाद पहला व दूसरा तल सील कर दिया गया था। पहले तल का कुछ हिस्सा खोल दिया गया है। दूसरा तल अब भी पूरी तरह से सील है। अस्पताल में अग्निकांड प्रभावित क्षेत्र में किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी गई है। जनवरी में खत्म हो गई थी फायर एनओसी पहली अप्रैल को नेशनल क्वालिटी एश्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.