लखनऊ, जनवरी 1 -- लोकबंधु अस्पताल में हुए अग्निकांड के बाद से निर्माण कार्य का बजट नहीं मिला है। इससे अस्पताल में ई-आईसीयू का विस्तार अटक गया है। साथ ही दूसरी मंजिल के कई विभाग बंद चल रहे हैं। आईसीयू में सीमित बेड होने से मरीजों को दूसरे अस्पताल भेजा जा रहा है। लोकबंधु की निदेशक का कहना है कि शासन से बजट मिलते ही निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। लोकबंधु अस्पताल में 14 अप्रैल की रात दूसरे तल पर महिला वार्ड में आग लग गई थी। इससे आईसीयू समेत कई विभाग की ओटी में आग और धुआं पहुंच गया था। ऐसे में ओटी समेत दूसरे वार्डों को बंद कर दिया गया था। अस्पताल के अफसरों ने कुछ दिन बाद ओटी समेत कुछ अन्य विभाग को पहले तल पर शिफ्ट कराकर मरीजों को इलाज देना शुरू कर दिया। करीब एक माह तक लोकबंधु अस्पताल का आईसीयू बंद रहा था। कई दिनों के बाद चार बेड का आईसीयू शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.