वाराणसी, दिसम्बर 31 -- गंगापुर (वाराणसी), संवाद। दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब में अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय एवं महामंत्री अमृत कुमार पटेल के नेतृत्व में लोकबंधु राजनारायण के 39वें निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राजनारायण के पौत्र सुशील कुमार 'तोयज' ने कहा कि वर्ष 1954 में लोकबंधु ने काशी विश्वनाथ मंदिर में छुआछूत समाप्त कर सभी वर्गों के प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया था। इसके लिए उन्हें 48 दिनों तक सत्याग्रह करना पड़ा, जिसमें प्रभु नारायण सिंह सहित अनेक लोग जेल गए। इस दौरान पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष दिनेश नारायण शर्मा ने भी विचार रखे। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष रामजी सिंह, सर्वजीत भारद्वाज, छेदीलाल यादव, भूपेंद्र कुमार सिंह, शासकीय अधिवक्ता विजय पांडेय, पूर्व महामंत्री नंदकिशोर सिंह, ध...