लखनऊ, फरवरी 21 -- कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल में घायलों को और बेहतर इलाज मिलेगा। इसके लिए अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर बनेगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को आईसीयू-वेंटिलेटर व 24 घंटे जांच की सुविधा मिलेगी। अस्पताल प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया है। अधिकारियों ने प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद जाहिर की है। 50 बेड होंगे ट्रॉमा में लोकबंधु अस्पातल में अभी इमरजेंसी का संचालन हो रहा है। प्रदेश सरकार घायलों की जिंदगी बचाने के लिए ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था को मजबूत बना रही है। इसके तहत लोकबंधु अस्पताल में 50 बेड का ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा। इसमें आईसीयू-वेंटिलेटर की सुविधा होगी। मेजर व माइनर ऑपरेशन थिएटर होंगे। 24 घंटें सीटी स्कैन, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा होगी। पैथोलॉजी सेंटर का संचालन होगा। ...