लखनऊ, मई 25 -- लोकबंधु अस्पताल में शनिवार को सुबह 8:38 बजे बिजली सप्लाई ठप हो गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत लेसा अधिकारियों को फोन किया। इसके बाद सुबह 8:52 बजे बिजली चालू हो गई, लेकिन अस्पताल की आंतरिक दिक्कतों के कारण बिजली चालू नहीं हो सकी। लोकबंधु अस्पताल के एमएस डा. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि तकनीकी समस्या की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। अस्पताल में 250 केवी का जनरेटर है, उससे तुरंत ही विद्युत आपूर्ति होती है। मरीजों का इलाज, जांच, ऑपरेशन आदि प्रभावित नहीं हुआ। इसके अलावा रेलवे पावर हाउस के रेल नगर फीडर ब्रेकडाउन हो गया। इससे एक घंटा बिजली बाधित रही। सुबह छह बजे समेसी उपकेंद्र की 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गई। वहीं कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी में दोपहर में दो घंटे बिजली सप्लाई बंद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.